Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

: गाडरवारा, कृत्रिम उपकरण पाकर खुश हुए दिव्यांग बच्चे

Aditi News Team

Fri, Dec 29, 2023
कृत्रिम उपकरण पाकर खुश हुए दिव्यांग बच्चे गाडरवारा। बीते शुक्रवार को विकासखंड चीचली के जनपद शिक्षा केंद्र में कक्षा पहली से आठवीं तक कक्षाओ के चिन्हित दिव्यांग छात्र-छात्राओं हेतु कृत्रिम उपकरण वितरण शिविर का आयोजन राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों के परिपालन एवं एलमिको टीम जबलपुर के सहयोग से किया गया। इस शिविर में जनपद पंचायत चीचली के पूर्व अध्यक्ष मुकेश मरैया मुख्य अतिथि एवम के एल साहू, संतोष चौरसिया विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। शिविर के उदघाटन कार्यक्रम में मुकेश मरैया ने अपने उदबोधन में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के जीवन यापन में मिलने वाले इन विशेष उपकरणों के उपयोग एवं सतत रूप से इन उपकरणों की देखरेख संबंधी बात कही। उनके द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी इन बच्चों की विशेष देखरेख एवं संवेदनात्मक पूर्ण व्यवहार की अपील की गई। शिविर में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डीके पटेल द्वारा शिविर की संपूर्ण रूपरेखा से अतिथियों एवं उपस्थित आगंतुक अभिभावकों को परिचित कराया गया। शिविर में एल्मिको जबलपुर की डॉक्टर की विशिष्ट टीम डॉ दीपक गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, मदन सिंह द्वारा उपकरण वितरण एवं उपकरण के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस शिविर में 40 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को 58 विभिन्न उपकरण जिनमें 3 ट्राई साइकिल, 6 व्हील चेयर, 10 बैसाखी, 7 ब्रैलकिट, 20 श्रवण यंत्र तथा 12 एंकल फुट ऑर्थोस का वितरण किया गया। विदित हो कि शिविर के संचालन हेतु अरुण दुबे बीएसी को प्रभारी तथा सत्यम ताम्रकार, अजय नामदेव एवं मुकेश पगारे को सह प्रभारी नियुक्त किया गया था । शिविर के सफल संचालन में शिक्षक श्रवण ठाकुर, सत्यम ताम्रकार, दिनेश चौरसिया, हेमंत पटेल, गिरीश ताम्रकार, अभिषेक पाराशर, कैलाश कहार का सहयोग रहा। उल्लेखनीय है शिविर जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें