Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: करेली, महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय करेली में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

Aditi News Team

Fri, Sep 22, 2023
महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय करेली में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई सम्पन्न करेली। महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय करेली में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न हुई इस प्रतियोगिता में महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय करेली,शासकीय पीजी कॉलेज नरसिहपुर, एमआइएमटी कॉलेज नरसिहपुर,शासकीय महिला महाविद्यालय नरसिहपुर,शासकीय महाविद्यालय गाडरवारा,शासकीय महाविद्यालय तेंदूखेड़ा, की टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया कार्यकम का शुभारंभ महाविद्यालय उपप्राचार्य डॉ. ए.के. वाजपेयी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय करते हुए किया गया महाविद्यालय उपप्राचार्य डॉ. ए.के.वाजपेयी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में शासकीय पीजी महाविद्यालय नरसिहपुर विजेता रहा एवं उपविजेता शासकीय महाविद्यालय तेंदूखेड़ा रहा महिला वर्ग में विजेता पीजी महाविद्यालय नरसिहपुर विजेता एवं महात्मा गांधी महाविद्यालय करेली उपविजेता रहा प्रतियोगिता के उपरांत जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया यह टीम सम्भागीय स्तर प्रतियोगिया में भाग लेने जबलपुर जाएगी।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यू.एस. परमार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा विश्वविद्यालय स्तर पर टीम के विजयी होने की शुभकामनाएं दी आज की इस प्रतियोगिता में विजेता उपविजेता रही टीमो को महाविद्यालय उपप्राचार्य डॉ ए .के. वाजपेयी द्वारा पुरुष्कृत किया गया इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी प्रशांत विश्कर्मा क्रीड़ा समिति संयोजक डॉ सरफराज खान की अहम भूमिका रही महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने क्रीड़ा प्रतियोगिता में उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया इस प्रतियोगिता में कार्यकम का मंचसंचालन प्रदीप दुबे ने किया ।

Tags :

जरूरी खबरें