Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: गाडरवारा, माहेश्वरी महिला मंडल का दीपावली मिलन सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Nov 20, 2023
माहेश्वरी महिला मंडल का दीपावली मिलन सम्पन्न गाडरवारा ।स्थानीय माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा दीपावली मिलन समारोह का कार्यक्रम अति हर्षोल्लास के साथ माहेश्वरी भवन में मनाया गया l कार्यक्रम की शुभ शुरुआत लक्ष्मी स्वरूपा छोटी नई बहूओ द्वारा दीप प्रज्वलन की गयी। सभी सखियों ने एक दूसरे के साथ मिलकर दीप लगाए और फुलझड़ी के साथ दीपावली मिलन समारोह का आनंद लिया। सारिका मालपानी एवं सरिता पलोड़ द्वारा दीपावली स्पेशल तंबोला गेम खिलाया गया। सभी सखियों ने स्वादिष्ट भोजन का भरपूर आनंद लिया। अध्यक्ष अनुराधा काबरा ने बताया कि मान्यता अनुसार दिवाली पर मां लक्ष्मी का धरती पर आगमन होता है और इस दिन किए गए धर्म-कर्म के कार्यों से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है सचिव लक्ष्मी काबरा ने सभी की प्रशंसा करते हुए बताया कि सभी पदाधिकारीयों एवं सखियों के उत्साह और सहयोग द्वारा यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ lसाथ ही साथ पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वाधान में संस्कार सिद्धा समिति के अंतर्गत आयोजित सुंदर सेवा का प्रतिरूप जरूरतमंदों की दीपावली पर सेवा करने का दृढ़ संकल्प माहेश्वरी महिला मंडल गाडरवारा द्वारा जरूरतमंद परिवार को तेल, दीपक, पटाखे, पूरे परिवार के लिए कपड़े, कंबल, घर का जरूरी सामान आदि सामान प्रदान कर सेवा का कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ संपन्न किया। कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना की जा रही है ।

Tags :

जरूरी खबरें