Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

: पोडार चौराहा पर यात्री प्रतिक्षालय और सुलभ स्थल नही होने से बहिन बेटियों यात्रियों को काफी परेशानी होती है,ना जाने कब बनेगा 

Aditi News Team

Wed, Feb 14, 2024
पोडार चौराहा पर यात्री प्रतिक्षालय और सुलभ स्थल नही होने से बहिन बेटियों यात्रियों को काफी परेशानी होती है,ना जाने कब बनेगा सालीचौका-गाडरवारा-बहनों की सुरक्षा सुविधा और बैठने हेतु नही है व्यवस्था, त्योहारों के अवसर पर लगातार पोडार चौराहा से आवागमन करने वाले यात्रियों को इस वक्त अखर रहा है कि कहीं ना कहीं उक्त चौराहे पर यात्री प्रतीक्षालय सुलभ कॉम्प्लेक्स होना चाहिए। क्योंकि उक्त जगह पर पिपरिया मार्ग की तरफ से आने वाले वह भी यहां रुकते हैं,गाडरवारा तरफ से आने वाले भी और सालीचौका की तरफ जाने वाले भी यहां रुकते हैं। आज इसके बाबजूद भी इस समय पर जहां लगातार बहिने अपने भाइयों से मिलने के लिए जा रही हैं ऐसे में बस रुकते ही जब सवारी नीचे उतरती है तो उनको यात्री प्रतीक्षालय सुविधा स्थल नहीं होने के कारण अत्यधिक असुविधा होती है। ऐसे में वह यहां वहां वह पान ठेला व अन्य दुकानों की शरण में जाना उन्हें पड़ता है ऐसे में अच्छा महसूस नहीं होता है। इसलिए स्थानीय शासन प्रशासन से विनम्र आग्रह है कि यह कार्य किया जाये। आपने जब ऐसी जगह यात्री प्रतीक्षालय बनाए हैं जहां लोग यात्रा आवागमन करते ही नहीं है। तो पोडार चौराहा पर यात्री प्रतीक्षालय क्यों नहीं बना है। सभी जनप्रतिनिधियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए कि पोडार चौराहे पर यात्री प्रतीक्षालय सुविधा स्थल बनाया जाना चाहिए। अभी कुछ दिनों पूर्व जानकारी मिली थी कि उक्त जगह पर राज्यसभा सांसद ने घोषणा की है पर अभी तक कुछ अमल या व्यवस्था क्या है इसकी जानकारी निकलकर नहीं आई है।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पोडार खमरिया पंचायत को उक्त निर्माण करवाना है, लेकिन भगवान जाने कब बनेगा।

Tags :

जरूरी खबरें