Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 8 अधिकारियों/कर्मचारियों की भावभीनी विदाई

Aditi News Team

Thu, Nov 30, 2023
जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 8 अधिकारियों/कर्मचारियों की भावभीनी विदाई   आज दिनॉक 30-11-2023 को शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर कार्यवाहक निरीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह अपराध थाना, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री धरमू भिलोदिया पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री घनश्याम दास वंशकार पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री जय प्रकाश सेन पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री उदयशंकर त्रिपाठी पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री आजाद खान पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक श्री कमल सिंह थाना गोसलपुर, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री सुरेश कुमार चौधरी थाना कैंट को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा द्वारा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बी.एस. गोठरिया की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि आप सभी कीे 31 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें।

Tags :

जरूरी खबरें