Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: निर्वाचन में संलग्न कर्मचारियों ने डाक मत पत्र से किया मताधिकार का प्रयोग 

Aditi News Team

Tue, Nov 7, 2023
निर्वाचन में संलग्न कर्मचारियों ने डाक मत पत्र से किया मताधिकार का प्रयोग गाडरवारा। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के शासकीय कर्मचारी जो निर्वाचन कार्य में संलग्न है उनके लिए डाक मत पत्र से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रारूप 12 फार्म भरकर डाक मत पत्र के माध्यम से मतदान के लिए शासकीय कर्मचारी 6 नवम्बर से 9 नवम्बर तक शासकीय श्याम सुंदर नारायण महाविद्यालय नरसिंहपुर एवं 7 नवम्बर से 9 नवंबर तक स्थानीय बीटीआई स्कूल के पास एनटीपीसी सभाकक्ष में सुविधा केंद्र बनाए गए है । इन केंद्रों पर उपस्थित होकर कर्मचारी डाक मत पत्र के जरिये मतदान कर रहे है। एसडीएम व रिटर्निग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे द्वारा गठित मतदान दलों द्वारा भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है। डाक मत पत्र के जरिये मतदान के प्रति कर्मचारियों में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतदान उपरांत शासकीय कर्मी सेल्फी पॉइंट पर फ़ोटो निकालकर मतदान करने का जागरूकता संदेश भी दे रहे है। डाक मत पत्र से मतदान प्रक्रिया की एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे, तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम, आकाश दहारे एवं नायब तहसीलदार श्रीमती अनु जैन द्वारा सतत रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। नपा सीएमओ जयश्री चौहान, बीईओ प्रतापनारायण सहित अन्य अधिकारियों के सहयोग एवं मतदान दलों के उल्लेखनीय योगदान के चलते अनेक कर्मचारी सुविधा केंद्रों पर उपस्थित होकर डाक मत पत्र के जरिये मतदान कर रहे है।

Tags :

जरूरी खबरें