Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: "EVERY MONDAY IS HELMET DAY" जबलपुर पुलिस के विशेष जागरूकता अभियान पर बिना हैल्मेट 480 दुपहिया वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुये 1 लाख 44 हजार रूपये वसूला गया समन शुल्क

Aditi News Team

Mon, Jan 8, 2024
“ EVERY MONDAY IS HELMET DAY" जबलपुर पुलिस के विशेष जागरूकता अभियान पर बिना हैल्मेट 480 दुपहिया वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुये 1 लाख 44 हजार रूपये वसूला गया समन शुल्क जबलपुर जिले में सड़क दुर्घटनाओं एवं सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु/घायल की संख्या को कम करने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार शहर में चलने वाले ऐसे दो पहिया वाहन चालक जो हेलमेट धारण कर वाहन चालन नही करते हैं, पर जबलपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 8-1-24 दिन सोमवार ZERO TOLERANCE DAY के रूप में विशेष हेलमेट अभियान चलाया गया। अभियान के तहत् आज प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चैकिंग प्वाइंट लगाया जाकर चैकिंग की गयी। बिना हेलमेट 480 दो पहिया वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही करते हुये 1 लाख 44 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किया गया है।   उपरोक्त अभियान अंतर्गत प्रत्येक सोमवार बिना हेलमेट धारण कर दो पहिया वाहन चलाने वाले चालको पर ZERO TOLERANCE DAY के तहत् विशेष रूप से सख्त चालानी कार्यवाही की जा रही है तथा अन्य दिनों में भी उक्त कार्यवाही जारी रहेगी।   उल्लेखनीय है कि जबलपुर पुलिस की नई पहल के तहत 1 जनवारी 2024 से दो मार्ग 1- थाना कैंट अंतर्गत सदर मेन रोड पैंटी नाका चौक से गणेश चौक तक, 2-थाना सिविल लाईन अंतर्गत चुंगी नाका से इलाहबाद चौक तक को हैल्मेट एवं सीट बैल्ट जोन के रूप में चिन्हित करते हुये प्रति दिन प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक एवं शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक दोनों मार्गो पर विशेष चैकिग प्वाईट लगाये जाकर उक्त मार्ग पर बिना हैल्मेंट दुपहिया वाहनं एवं सीट बैल्ट लगाये चार पहिया वाहन चालकों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, अर्थात उपरोक्त चिन्हित दोनों मार्गो पर हैल्मेट एवं सीट बैल्ट लगाना अनिवार्य हेै।   *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* ने संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि दो पहिया वाहन चलाते समय व सवार होते समय सिर पर हमेशा आई.एस.आई. मार्क वाला हेलमेट अवश्य धारण करें, तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट अवश्य लगायें।

Tags :

जरूरी खबरें