Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: व्यय प्रेक्षक सुश्री मीना कुमारी ने किया पनागर चैक पोस्ट का निरीक्षण,बैठक में दिये आवश्यक निर्देश

Aditi News Team

Fri, Apr 5, 2024
व्यय प्रेक्षक सुश्री मीना कुमारी ने किया पनागर चैक पोस्ट का निरीक्षण,बैठक में दिये आवश्यक निर्देश भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय क्षेत्र होशंगाबाद के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक सुश्री मीना कुमारी द्वारा जिले के विधानसभा क्षेत्र 121- गाडरवारा पहुंची। उन्होंने गाडरवारा अंतर्गत बनाये गये एसएसटी चैक पोस्ट पनागर का निरीक्षण किया और दलों का आवश्यक निर्देश दिये।   इसके पश्चात व्यय प्रेक्षक सुश्री मीना कुमारी ने तहसील कार्यालय गाडरवारा स्थित सभाकक्ष में समस्त एईओएस, एफएसटी, व्हीव्हीटी, व्हीएसटी, व्यय लेखांकन दल (गाडरवारा, तेंदूखेड़ा एवं नरसिंहपुर) एवं सी- विजिल टीमों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में लोकसभा निर्वाचन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। व्यय प्रेक्षक ने सभी टीमों के कार्य की सराहना की।   सहायक रिटर्निंग अधिकारी संघमित्रा गौतम व एवं प्रभारी तहसीलदार श्री आकाश दहारे द्वारा पीपीटी के माध्यम विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 120- तेंदूखेड़ा व 121- गाडरवारा की समस्त जानकारी दी। इस दौरान नायब तहसीलदार श्रीमती अनु जैन, लाइजिनंग ऑफिसर श्री एसएस बेनल, श्री सुराधा शाक्यवार एवं सहायक लाइजनिंग ऑफिसर सुश्री ज्योति अयैर, श्री प्रमोद पटैल उपस्थित थे।  

Tags :

जरूरी खबरें