Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: डॉक्टर सिलावट, सेवानिवृत होने पर उनको दी फेयरवेल पार्टी

Aditi News Team

Wed, Jan 1, 2025
32 वर्षों से पदस्थ डॉक्टर सिलावट सेवानिवृत होने पर  दी विदाई पार्टी Akramkhan देवरी रायसेन--- नगर के शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 32 वर्षों से पदस्थ डॉक्टर के के सिलावट को, उनके सेवानिवृत होने पर आज विदाई पार्टी का आयोजन नगर के शिवानंद कॉन्वेंट स्कूल में रखा गया। इस आयोजन में नगर के गणमान्य लोगों के साथ-साथ सभी शासकीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बीएमओ महेंद्र धाकड़ के साथ सभी उदयपुरा स्टॉफ, एवं नगर की एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी एवं समस्त अस्पताल का स्टाफ कर्मचारी, स्थानीय नागरिक, एवं सामाजिक कार्यकर्ता, उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चौरसिया ने कहा कि 32 वर्षों से डॉक्टर के के सिलावट ने अस्पताल में रहकर 24 घंटे सेवाएं दी है, कभी चार कमरों में चलने वाला अस्पताल आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन रहा है । नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी ने कहा कि डॉक्टर साहब के 32 वर्ष के व्यवहार कुशलता व ईमानदारी के सभी लोग कायल हैं, इन्हें भुलाया नहीं जा सकता। बीएमओ महेंद्र धाकड़ ने मंच पर संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर के के सिलावट सभी के हृदय में बसे हैं जहां सेउनकी विदाई संभव ही नहीं है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी ने कहा की डॉक्टर सिलावट की सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता वह हमेशा लोगों के हृदय में बसे रहेंगे। इसी प्रकार और भी लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। अंत में डॉक्टर के के सिलावट ने भावुक होकर कहा कि, वह अंतिम सांस तक मानव जीवन की सेवा जारी रखेंगे। और उन्हें उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान आए हुए सभी लोगों ने डॉक्टर सिलावट को हार ,फूल ,मालाऐ, गुलदस्ते, शाल वस्त्र एवं सीनरी, आभूषण देकर उन्हें सम्मानित किया । इसके बाद सभी ने स्वरुचि भोज किया।

Tags :

जरूरी खबरें