Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में मनाया गया एफएलएन वाचन दिवस  

Aditi News Team

Wed, Jan 10, 2024
विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में मनाया गया एफएलएन वाचन दिवस गाडरवारा। आज बुधवार को राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों के परिपालन में विश्व हिंदी दिवस पर क्षेत्र की सभी शासकीय प्राथमिक / एकीकृत शासकीय माध्यमिक शालाओ में एफ एल एन संबंधित वाचन दिवस का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवसर पर प्रत्येक शासकीय शाला में वाचन दिवस के तहत कक्षा दूसरी के छात्र हेतु एक मिनट में 35 शब्द समझ के साथ तथा कक्षा तीसरी में एक मिनट में 45 शब्द समझ के साथ पढ़ने को कहा गया तथा पांच लघु प्रश्नों के सही उत्तर देने पर उन विद्यार्थियों को निपुण कुमार या निपुण कुमारी की उपाधि से सम्मानित किया गया । वाचन दिवस की सतत मॉनिटरिंग की दृष्टि से साईखेड़ा बीआरसी गिरीश पटेल, चीचली बीआरसी डीके पटेल, बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया, मनीराम मेहरा एवं अरुण दुबे सहित समस्त जनशिक्षकों द्वारा उन्हें दी गई शालाओ का निरीक्षण किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें