Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

: Gadarwara लायंस क्लब ने वितरित किये कंबल एवं वस्त्र

Aditi News Team

Thu, Dec 24, 2020


गाडरवारा। बीते बुधवार को लायंस क्लब शांकरी गाडरवारा के तत्वाधान में समीपी ग्राम सांगई के जरूरतमंद ग्रामीणों को ठंड से बचाव के लिए कम्बल ,वस्त्र एवं मास्क वितरण कार्यक्रम ग्राम के वरिष्ठ नागरिक विष्णुस्वरुप खरे के संरक्षण ,स्थानीय माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल के मुख्य आतिथ्य एवं लायन्स क्लब के अध्य्क्ष एम.एल .आरसे की अध्य्क्षता में लालचंद केवट के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 40 कम्बल एवं अनेक वस्त्र एवं मास्क जरूरतमंदों को वितरित किये गए। कार्यक्रम के शुभारंभ में लायन्स क्लब शांकरी के सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।कार्यक्रम में अपना उदबोधन देते हुए श्रीमती कामिनी निगम ने कहा की लायंस क्लब का उद्देश्य हमेशा से ही समाजसेवा रहा है। आज के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने में स्थानीय शिक्षक मधुसूदन पटैल एवं ग्राम के नागरिक विष्णुस्वरूप खरे जी का अहम योगदान रहा है इसके लिये आप दोनों धन्यवाद के पात्र है। कार्यक्रम में लायन ब्रजेश पटैल, कामिनी निगम, माया खजांची, ममता पांडे, लता पांडे, शारदा शर्मा, संजू शर्मा, उषा पाराशर, मधुलता चौहान, उमा हरदेनिया सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें