Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: गाडरवारा, 930 वे सप्ताह मे कदम संस्था ने किया पोधारपण

Aditi News Team

Sun, Oct 29, 2023
930 वे सप्ताह मे कदम संस्था ने किया पोधारपण गाडरवारा । जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 930 वें सप्ताह का पौधारोपण नालंदा स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें हरप्रसाद जी चौहान, श्रीमति अमिता जी शर्मा, प्रदीप जी ,विशाल परचानी,चिरंजीव वेदांन्त शर्मा, चिरंजीव नैतिक कौर, कुमारी निष्ठा कौरव कुमारी, खुशी अग्रवाल,व कुमारी मधु कौरव के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपित किया गया । संत शिरोमणि आचार्य मुनि श्री विद्यासागर जी महाराज के 77 वें "अवतरण दिवस पर सकल जैन समाज के अनुयाइयों ने पूर्ण उत्साह व उमंग के साथ उपस्थित होकर पौधारोपण किया । जन्मदिवस पर पौघा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा जैन महिला मंडल व जेन समाज के पदाधिकारीगण व अनुयाइयों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।

Tags :

जरूरी खबरें