Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: गाडरवारा,पत्रकार ब्रजेश दीक्षित पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी और जिले में चल रहे अवैध कार्यों को लेकर पत्रकारों ने,सौपा ज्ञापन 

Aditi News Team

Tue, Aug 6, 2024
पत्रकार ब्रजेश दीक्षित पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी और जिले में चल रहे अवैध कार्यों को लेकर पत्रकारों ने,सौपा ज्ञापन  गाडरवारा । नगर के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के नाम पुलिस उप अधीक्षक रत्नेश मिश्रा को एक ज्ञापन सौपकर पत्रकार बृजेश दीक्षित पर हमला करने वाले असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही मांग की । ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि नरसिंहपुर जिले में अवैध कार्य करने वालों के हौसले इतने बुलंद है की वह चौथे स्तंभ पर भी हमला करने लगे हैं,जिले में जुआ सट्टा जैसे अपराध चरम पर चल रहे है इन अबैध कामो को लेकर कलम के माध्यम से पत्रकार समाचार प्रकाशित कर जब उनका विरोध करते है तो उन पत्रकारों पर जानलेवा हमला कर दिया जाता है इसी श्रृंखला में करेली थाना अंतर्गत आमगांव बड़ा में पत्रकार बृजेश दीक्षित के ऊपर जानलेवा हमला किया गया। उनके साथ अभद्रता कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी रिपोर्ट थाना करेली में बृजेश दीक्षित के साथ सुरजीत सिसोदिया ने की है। इस घटना को लेकर जिले के पत्रकारों में रोष व्याप्त है और इस घटना की सभी पत्रकार कड़ी निंदा करते हैं पत्रकार बृजेश दीक्षित पर हमला करने वाले आरोपी राजेन्द्र सिसोदिया अशोक सिसोदिया, राजा सिसोदिया,मोंटी चौहान पर शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो जिले के समस्त पत्रकार साथी आंदोलन करने मजबूर होंगे जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी । ज्ञापन देने वालो में नगर के सभी पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें