Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: गाडरवारा, मुकेश कटारे का विदाभिनंदन समारोह संपन्न   

Aditi News Team

Sat, Jan 13, 2024
मुकेश कटारे का विदाभिनंदन समारोह संपन्न गाडरवारा । आज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक मुकेश कटारे का अधिवार्षिकी सेवाकाल पूर्ण करने पर विदाभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस विदाभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जनपद अध्यक्ष मुकेश मरैया द्वारा श्री कटारे जी की जीवन शैली, उनके सादगी पूर्ण व्यवहार के साथ-साथ योग एवं प्राणायाम संबंधित आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम में दिए गए सहयोग की बात कही गई । उनके द्वारा श्री कटारे के आगामी जीवन के दीर्घायु, स्वस्थ एवं निरोगी होने की कामना की गई । इस कार्यक्रम में उपस्थित के एल साहू, संतोष चौरसिया, नीरज पैगवार,प्रांजल, श्रेयश ताम्रकार द्वारा संबोधन में मुकेश कटारे द्वारा किए गए सीसीआरटी कार्यक्रम, इको क्लब, विज्ञान मित्र क्लब, हरित क्रांति कोर गतिविधियों में सलंग्नता संबंधित बात कही। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार, उषा कुरचानिया, सत्यम ताम्रकार, जीएस मेहरा, सीपी वर्मा, नेहा नेमा, सुलेखा शर्मा, रजनी सराठे एवं उपस्थित समस्त शिक्षक एवम अतिथि स्टाफ ने श्री कटारे को स्मृति चिन्ह देकर आगामी स्वस्थ जीवन की कामना की। अंत मे मुकेश कटारे ने अपने वक्तव्य में छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद रूपी सुझाव अंतर्गत प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रियतापूर्ण भाग लेने, प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होने एवं वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने संबंधित बात कही। इस कार्यक्रम में नगर परिषद चीचली के सीएमओ एवं उनके स्टाफ की भी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम का सफल संचालन विनीत नामदेव एवं सत्यम ताम्रकार द्वारा किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें