Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: गाडरवारा ,नगरपालिका सफाई कामगारो ने समाप्त की हड़ताल

Aditi News Team

Sun, Oct 1, 2023
नगरपालिका सफाई कामगारो ने समाप्त की हड़ताल गाडरवारा । पिछले एक सप्ताह से स्थानीय नगर पालिका के सफाई सेवकों की हड़ताल आज समाप्त हो गई है । प्रांतीय व स्थानीय स्तर की मांगों के निराकरण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, के आश्वासन से संतुष्ट होकर सभी सफाईकर्मी काम पर प्रसन्नता के साथ लौट आये हैं ,समाधान कारक चर्चा में मुख्य कार्यपालक अधिकारी, व संजय श्रीवास भी उपस्थित थे । उल्लेखनीय है प्रांत संगठन के आव्हान पर आठ सुत्रीय तथा स्थानीय अधिकारियों से कार्य संतुलन से जुड़ी मांगे थी । मांगो की श्रृंखला में ठेका प्रथा बंद कर सीधे भर्ती, स्वेच्छापूर्वक सेवा निवृत्त होने पर परिवार के सदस्य को नौकरी, रोस्टर प्रणाली मुक्त करने, अनुकम्पा नियुक्ति दिये जाने, सफाई विभाग के कर्मचारियों को पदानुरूप वेतनमान देने की, नियमितीकरण, पद वृद्धि, अस्थायी दैनिक वेतन भोगी आदि को पच्चीस हजार प्रति माह वेतन दिये जाने की प्रांत स्तरीय मांगो के अलावा स्थानीय प्रशासन के व्दारा समयबद्ध सभी प्रकार के निराकरण, और प्रशासनिक अधिकारियों का उपेक्षित कार्य व्यवहार बंद करने आदि की महत्वपूर्ण मांगे थी। उपरोक्त सभी मागो पर सारगर्भित बातचीत करते हुए अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने आश्वासन देते हुए सदैव सफाई कर्मियों के साथ मांगो को लेकर बराबरी के साथ खडे रहने का संकल्प व्यक्त किया गया कर्मचारियों ने एक ज्ञापन. देकर हड़ताल समाप्ति की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि गाडरवारा में स्थायी, अस्थायी सफाई सेवकों की संख्या लगभग दौ सौ पचास है। आगे देखना यह है कि समय रहते नगर पालिका प्रशासन सफाई कामगारों को दिये गए आश्वासन को पूरा करता है या नहीं ।

Tags :

जरूरी खबरें