Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

जबलपुर कार्यालय पुलिस अधीक्षक "रेलवे" जबलपुर के आदेशानुसार सभी स्थानों पर चलाया जाएगा"SAFE CLICK-2026"

सेवा, संस्कृति और खेलकूद की रही धूम

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

: गाडरवारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 16 वर्षीय नाबालिक बालिका को बुदनी से किया गया बरामद।

Aditi News Team

Mon, Jun 3, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक,श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे “आपरेशन मुस्कान” के तहत थाना गाडरवारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 16 वर्षीय नाबालिक बालिका को बुदनी से किया गया बरामद। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों की बैठक आयोजित कर जिला अंतर्गत अपहृत नाबालिग बालिकाओं के प्रकरणों की समीक्षा उपरान्त नाबालिग बालिकाओं की पतासाजी कर दस्तयाब करने हेतु "आपरेशन मुस्कान" चलाया जाकर जिला अंर्तगत अपहरण के प्रकरणों में कार्यवाही हेतु विशेष टीमों का गठन किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे । प्रार्थी द्वारा दिनांक 28/03/2024 को थाना गाडरवारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय लड़की बिना बताए कहीं चली गयी है। आस-पास एवं अन्य रिश्तेदारों के यहां बहुत तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला है । प्रार्थी द्वारा आशंका व्यक्त की गई कि उसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट थाना में अपराध क्रमांक 300/2024 धारा 363 भारतीय दंड विधान का कायम कर विवेचना में लिया गया। अपहृत 16 वर्षीय नाबालिक बालिका को बुदनी जिला सीहोर से किया गया दस्तयाब:- नाबालिक बालिका की तलाश हेतु गठित की गयी टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर पतासाजी उपरान्त जानकारी प्राप्त करने हेतु तकनीकी माध्यमों से जानकारी प्राप्त की गयी एवं क्षेत्रीय मुखबिरों को सक्रीय किया गया। जिसके परिणामस्वरुप सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अपहृता बुदनी में हैं । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस टीम द्वारा बुदनी जिला सीहोर पहुँचकर अपहृता को दिनांक 03/06/2024 को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई। *नाबालिक बालिका की तलाश एवं पतासाजी में इनकी रही मुख्य भूमिका :-* अपहृत नाबालिक बालिका की बरामद करने में एस.डी.ओ.पी. महोदय गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक उमेश तिवारी के साथ चौकी प्रभारी सिहोरा, उप निरीक्षक विजय पाल सिंह,उप निरीक्षक मनीषा लिल्हारे, प्रधान आरक्षक भास्कर पटेल,वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी,आरक्षक दिनेश पटेल, ऐश्वर्य वेंकट, महिला आरक्षक ज्योति दुबे,गीता अग्रवाल,आरती राजपूत की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें