Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने श्री गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई

Aditi News Team

Thu, Dec 14, 2023
राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने श्री गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे। शपथ विधि कार्यक्रम का संचालन प्रमुख सचिव विधानसभा श्री अवधेश प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर विधायकगण, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव श्री विनोद कुमार, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी. पी. आहूजा, विधानसभा के अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें