Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: क्षेत्रीय पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उदयपुराके गोविंद सिंह रघुवंशी एवं नगर देवरी के अध्यक्ष बने कमर राणा

Aditi News Team

Mon, Oct 21, 2024
क्षेत्रीय पत्रकार संघ का हुआ गठन उदयपुरा से गोविंद सिंह रघुवंशी, और नगर देवरी से कमर राणा अध्यक्ष चुने गए

देवरी रायसेन --- क्षेत्रीय पत्रकार संघ के गठन को लेकर सभी पत्रकारों की बैठक बिंझा ढाबा गार्डन में संपन्न हुई। इस बैठक में जिला रायसेन के उदयपुरा एवं देवरी के पत्रकार एकत्रित हुए। 

वरिष्ठ पत्रकार संजय बड़कुर, राजेश रजक, वीरेंद्र राज संजू बाबा ,नीलेश पटेल ,वकील पठान ,शैलेंद्र लीधौरिया, एडवोकेट मिथिलेश मेहरा, अरविंद धाकड़, जगदीश लोधी थाला, वीर सिंह ,ने अपने-अपने विचार रखें।

और सर्वसम्मति से उदयपुरा ब्लॉक के अध्यक्ष गोविंद सिंह रघुवंशी एवं नगर परिषद देवरी से अध्यक्ष कमर राणा को अध्यक्ष चुना गया।

आज तक के रिपोर्टर राजेश रजक ने नाम प्रस्तावित किया जिस पर एक तरफ से सभी ने सहमति जताई ।

उदयपुरा ब्लॉक के कार्यकारिणी इस तरह रही_______ ब्लॉक उपाध्यक्ष संजय बड़कुर, सचिव राजेश रजक, महामंत्री नीलेश पटेल, विशेष सलाहकार एडवोकेट मिथिलेश मेहरा, महासचिव मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद धाकड़, संगठन मंत्री प्रदीप तिवारी, सह सचिव अशोक साहू और सुमित मेहरा, बाकी सभी सदस्य रहेंगे।

नगर परिषद देवरी पत्रकार संघ में-_____ पत्रकार संघ के अध्यक्ष कमल राणा के साथ टीम में उपस्थित होंगे-- उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राज संजू बाबा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र लिधौरिया  थाला,
महामंत्री वकील पठान, महासचिव यशपाल सिंह लोधी थाला, संगठन मंत्री डालचंद लोधी, प्रवक्ता हल्के वीर भैया, सचिव जगदीश लोधी, सदस्य अकरम खान, सदस्य प्रशांत जोशी, सदस्य ललित लोधी, सदस्य रिंकू मेहरा, रहे।

सभी अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सभी ने फूल मलाऐ डालकर भव्य स्वागत किया। एवं मिठाइयां बांटी गई।

क्षेत्र के सभी सामाजिक कार्यकर्ता बुद्धिजीवी प्रतिनिधि एवं सभी पार्टियों वालों ने शुभकामनाएं दी है।

Tags :

जरूरी खबरें