Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

: गाडरवारा, शिशु मंदिर में हिन्दी दिवस मनाया गया

Aditi News Team

Fri, Sep 15, 2023
शिशु मंदिर में हिन्दी दिवस मनाया गया गाडरवारा । स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में हिंदी दिवस कार्यक्रम कृष्णमुरारी अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य व संतोष जी शर्मा समाज सेवी की अध्यक्षता में मनाया गया । इस अवसर पर भैय्या बहिनों ने हिन्दी लेखन और संभाषण में भाग लिया व विध्यालय के पूर्व छात्र इकबाल सिंह उच्चाधिकारी भारतीय सेना के जो अनंतनाग सीमा पर तैनात हैं ने स्वरचित काव्य रचना की आडियो हिन्दी दिवस पर विध्यालय को भेजा गया था उसे कार्यक्रम में सुनाया गया । वहीं दूसरी ओर मुख्य अतिथि अग्रवाल, सुनील शर्मा प्राध्यापक, भगवान दास त्रिपाठी, अशोक मोलासरिया ने अपने उद्बोधन में हिन्दी की महत्ता को बताते हुए मातृभाषा को अपने जीवन में प्राथमिकता के आधार पर दिनचर्या का अंग बनाने के लिए विचार व्यक्त किए । आगे वक्ताओं ने कहा कि हिंदी से राष्ट का स्वाभिमान ऊचाईयों तक पहुंचता है इससे द्रढता और मजबूती के साथ एकात्म भाव संचारित होता है जो राष्ट जीवन की महती आवश्यकता है । इस अवसर पर प्रतिभागियों, साहित्यकार अग्रवाल व समाज सेवी संतोष शर्मा का प्रतीक चिन्ह देकर अनूप जैन सम्मानित करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया ,इस अवसर पर प्राचार्य दिनेश शर्मा, विपिन श्रीवास्तव, हिंदी प्रमुख रश्मि पांडे आचार्य परिवार उपस्थित थे ।

Tags :

जरूरी खबरें