Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एवं अनिल मिश्रा ने दिया स्तीफा

: पुलिस लाईन जबलपुर में किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन

Aditi News Team

Tue, Mar 26, 2024
पुलिस लाईन जबलपुर में किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस लाईन जबलपुर में आज दिनॉक 26-3-24 को प्रातः 10-30 बजे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरिक्षक श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) तथा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति सोनाली दुबे, एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री पंकज मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री विवेक कुमार गौतम, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एच.आर. पाण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री राजेश सिंह राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक कैट श्री उदय भान सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यायलय श्री बी.एस. गोठरिया, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकांक्षा उपाध्याय, एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चौक श्री संतोष कुमार शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात घमापुर श्रीमति संगीता डामोर, तथा रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य द्वारा शहर/देहात के समस्त थाना प्रभारियों एवं कर्मचारियों के साथ रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई देते हुये हर्षोल्लास से होली खेली गयी।   *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने रंगों के त्यौहार होली पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि त्यौहार कोई भी हो पुलिस के सामने उन्हें शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना हमेशा चुनोती रही है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मुस्तैदी का ही परिणाम है कि जबलपुर शहर ही नहीं बल्कि पूरे जिले में संस्कारधानी वासियों ने होली का पर्व उमंग, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया, इस दौरान कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी, न ही कोई गंभीर घटना घटित हुई। आपने जिले में पदस्थ सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसके लिये बधाई दी ।   पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरिक्षक श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने भी सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली पर्व पर सजगकता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बधाई दी।

Tags :

जरूरी खबरें