Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: नरसिंहपुर जिले के विकासखंड चीचली के ग्रामो में जगमगा उठे घर, दूरस्थ अंचलों तक पहुँची बिजली,

Aditi News Team

Thu, Feb 15, 2024
जगमगा उठे घर दूरस्थ अंचलों तक पहुँची बिजली नरसिंहपुर जिले के विकासखंड चीचली के ग्राम बड़ागांव, भिलमाढाना, कोटरी, हींगपानी में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह भारिया, बैगा एवं सहरिया के निवासियों को अब बिजली की समस्या से छुटकारा मिलना शुरू हो गया है। ग्रामवासियों में हर्ष व्याप्त है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव में बिजली से 104 आदिवासी परिवारों के घर जगमग हो गये हैं। मप्र पूक्षेविविकंलि. नरसिंहपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता श्री अमित चौहान ने बताया कि इन ग्रामों में रहने वाले भारिया, बैगा एवं सहरिया के घरों तक पहुंचाने के लिए 17 किलोमीटर की दुर्गम पहाड़ी व सघन वन होने के कारण विद्युत सामग्री जैसे 13 नग पोल, व्ही क्रॉस आर्म, पिन इंसूलेटर, एक नग वितरण ट्रांसफार्मर एवं एबी केबिल को खच्चर एवं मजदूरों की मदद से ग्रामों में पहुंचाया गया। काफी कठिनाई का सामना करते हुए ग्राम बड़ागांव के टोले तलैया, भतौर, पटकना एवं कुकड़ीपानी के परिवारों को विद्युत सप्लाई प्रदान की गई। बिजली आने से समस्त ग्रावासियों में हर्ष व्याप्त है।

Tags :

जरूरी खबरें