Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: गाडरवारा, माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अयोजित,राजस्थानी मेला का शुभारंभ 

Aditi News Team

Sat, Jan 6, 2024
माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अयोजित,राजस्थानी मेला का शुभारंभ गाडरवारा । स्थानीय सुखदेव भवन में आज माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा राजस्थानी मेले का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन आदरणीय साधना जी स्थापक पूर्व विधायक गाडरवारा एवं श्री शिवाकांत जी मिश्रा अध्यक्ष - नगर पालिका परिषद गाडरवारा के कर कमलो द्वारा किया गया । उद्घाटन में नगर के सभी संगठनो के अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही । सभी अतिथियों द्वारा मेले के वृहद स्वरूप की बहुत प्रशंसा की गई। माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्षा श्रीमती अनुराधा जी काबरा ने बताया कि समस्त कार्यसमिति के सहयोग से मेले का प्रथम दिवस सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ। मंच संचालन सचिव श्रीमती लक्ष्मी काबरा द्वारा बहुत सुंदर तरीके से किया गया । । प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी मेले का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है , जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की आकर्षक स्टॉल सही एवं उचित दामों पर मिलने से इस मेले का जनमानस में रूचिकर बना हुआ है । इस अवसर पर महेश्वरी समाज के वरिष्ठ जन के साथ महिला मंडल की पदाधिकारी और अन्य आमंत्रित जन मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें