Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: शासकीय स्कूल बरहटा में विद्यार्थियों से किया संवाद

Aditi News Team

Fri, Dec 22, 2023
शासकीय स्कूल बरहटा में विद्यार्थियों से किया संवाद नरसिंहपुर,। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने अपने गोटेगांव भ्रमण के दौरान शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरहटा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कक्षा 9 वीं, 10 वीं एवं 12 वीं के छात्र- छात्राओं से चर्चा की और पठन- पाठन संबंधी जानकारी ली। आईसीटी लैब में छात्र- छात्राओं द्वारा कम्प्यूटर वोकेशनल शिक्षा के द्वारा कम्प्यूटर संबंधी शिक्षण कार्य देखा। यहां मौजूद शिक्षिका ने बताया कि उन्हें माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल, पॉवर प्वाइंट, टायपिंग आदि सिखाया जा रहा है। कक्षा 12 वीं में भौतिक विषय के ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से बच्चों को कठिन अध्याय को आसानी से समझाया जा रहा था। कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्देश दिये कि बच्चों को रिवीजन करने के लिए वीडियो डाउनलोड कर कम्प्यूटर सिस्टम में प्रदान किये जायें, जिससे वे कभी भी इसे देख सकें। बच्चों की 100 प्रतिशत उपस्थिति हो। इसके लिए भी शिक्षकगण प्रयास करें।

Tags :

जरूरी खबरें