Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: गाडरवारा, अशासकीय शालाओ के प्रभारियों की बैठक आयोजित 

Aditi News Team

Sat, Jan 6, 2024
अशासकीय शालाओ के प्रभारियों की बैठक आयोजित गाडरवारा । बीते दिवस स्थानीय बीटीआई स्कूल में सभी अशासकीय विद्यालयों के प्रधानपाठको की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से युडाइस पूर्ण करने, 5 एवं 8 वी की वार्षिक परीक्षा की तैयारी सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड स्रोत समन्वयक गिरीश पटैल ने अशासकीय विद्यालयों की लंबित मान्यता, छात्रों की प्रोफाइल, 5 एवं 8 वी मूल्यांकन तथा यू डाइस के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए। बैठक में साईंखेड़ा बीएसी संदीप स्थापक द्वारा बताया गया कि इस वर्ष 5 वी व 8 वी की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होगी। उन्होने इस परीक्षा से संबंधित विस्तृत चर्चा की एवं बताया कि सत्र 2022 - 23 की मार्कशीट बीआरसी कार्यालय द्वारा दी जा रही है । बैठक में बीएसी योगेंद्र झारिया एवं पवन राजौरिया ने जल्द से जल्द युडाइस प्रोफाइल पूर्ण करने की बात पर जोर दिया। बैठक में समस्त जनशिक्षक सहित सभी अशासकीय शालाओ के संस्था प्रभारी ने अपनी सहभागिता दी। उक्त समीक्षा बैठक जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर के निर्देशन एवम मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

Tags :

जरूरी खबरें