Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: विधायक पटेल ने ग्राम बगदरा में दिलाया विकसित भारत का संकल्प

Aditi News Team

Fri, Jan 12, 2024
विधायक पटेल ने ग्राम बगदरा में दिलाया विकसित भारत का संकल्प गाडरवारा।गत दिवस विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम पंचायत बगदरा में आगमन हुआ ।ग्रामवासियों द्वारा कलश सजाकर नव निर्वाचित विधायक विश्वनाथ पटेल एवम यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ पटेल "मुलायम भैया" ने केंद्र एवम राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए ग्रामवासियों से लाभ उठाने की बात कही ।एक समय था जब बेटी को बोझ समझा जाता था,हमारी सरकार ने बेटी को लाड़ली लक्ष्मी बनाया,उसका विवाह कराया,अब लाड़ली बहना का लाभ दिया जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकार ने गरीबी हटाने का खूब डिंडोरा पीटा लेकिन गरीबी नहीं हटा सकें। माननीय मोदी जी ने गरीबों को पक्का आवास, मुफ्त अनाज , मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा दिलाई। आज नए विकसित भारत का उदय हो रहा है हमें 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। हर भारतवासी आत्म निर्भर बने ,महिलाएं स्वावलंबी बने हमें ऐसा भारत गढ़ना है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साईखेडा ने शासन की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उपस्थित ग्रामवासियों , जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों ने विकसित भारत के संकल्प की शपथ ली। हितग्राहियों द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया तथा उपस्थित अधिकारी ,कर्मचारी द्वारा समाधान भी किया गया।कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल ममार , जिला पंचायत सदस्य अंजू शुक्ला ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया ।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा रजत कौरव, ईश्वर गुर्जर जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, श्रीमंत राजपूत मंडल महामंत्री ,शैलेश पटेल, भैयाजी टेकन, सज्जन सिंह गुर्जर,आकाश राजपूत,रमाकांत शुक्ला, राजेंद्र तिवारी, कैलाश गुर्जर सरपंच बगदरा भोलाराम कहार,सचिव संतोष साहू,हल्के कहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन संजय अवस्थी द्वारा किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें