Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: सिहोरा वासियों को साथ ले सिहोरा जिला बनाने मुख्यमंत्री से मिलेंगे विधायक, सिहोरा विधायक और जिला समिति के बीच हुई बैठक

Aditi News Team

Mon, Jan 8, 2024
अनिल जैन सिहोरा सिहोरा वासियों को साथ ले सिहोरा जिला बनाने मुख्यमंत्री से मिलेंगे विधायक, सिहोरा विधायक और जिला समिति के बीच हुई बैठक सिहोरा - सिहोरा जिला सिहोरा के प्रत्येक नागरिक की जनभावना है और सिहोरा का जायज हक भी है। सिहोरा वासियों की इस भावना से सरकार पूर्व से ही अवगत है और अब सिहोरा वासियों को साथ ले सिहोरा को जिला बनाने की लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की जाएगी। उक्त आश्वासन सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े द्वारा लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के सदस्यों के साथ हुई बैठक में दिया गया ।   लक्ष्य जिला समिति ने मांगा था समय - विदित हो कि रविवार को ही लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने लोकसभा चुनाव के पहले सिहोरा जिला बनाने की रणनीति तय करने की बैठक की थी।बैठक में विधायक सिहोरा की अगुवाई में आगे का कदम उठाने का निर्णय हुआ था।समिति द्वारा बैठक का प्रस्ताव मिलते ही विधायक संतोष बरकड़े सिहोरा पहुंचे और समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। सिहोरा जिला बनेगा - चर्चा में विधायक बरकड़े ने विश्वास जताया कि सरकार सिहोरा को जिला जरूर बनाएगी।जल्द ही वे मुखमंत्री से मिलकर जनभावना को उनके समक्ष रखेंगे।विधायक ने मुख्यमंत्री से समय ले समिति के सदस्यों की वार्ता कराने का भी आश्वासन दिया। सोमवार को हुई वार्ता में विधायक संतोष बरकड़े के साथ मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी और समिति के नंदकुमार परोहा,संतोष पांडे,विकास दुबे,सुशील जैन,बालमुकुंद चौबे,कृष्णकुमार कुररिया,अनिल जैन,रामजी शुक्ला,मोहन सोंधिया,ऋषभ द्विवेदी,प्रदीप दुबे,राजभान मिश्रा,राजेश कुररिया,अनिल कुररिया,शिवकुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें