Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिले सांसद दर्शन सिंह

Aditi News Team

Sat, Nov 30, 2024
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिले सांसद दर्शन सिंह सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के बनखेड़ी ठहराव के लिए किया आभार व्यक्त सतना इटारसी सतना शटल पुनः प्रारंभ करने का किया आग्रह नरसिंहपुर । लोकसभा से सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर यात्रियों की सुविधा के लिए जबलपुर- वेरावल- जबलपुर के मध्य चलने वाली सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव बनखेड़ी स्टेशन करने के लिए क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे की सतना इटारसी सतना शटल के बंद होने आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। यह ट्रेन छोटी छोटी स्टेशनों से आने जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, छोटे छोटे व्यवसाई वर्ग व अप डाउनर्स के लिए वरदान थी। अतः जन सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सतना इटारसी सतना शटल पुनः प्रारंभ करने का आग्रह किया। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बोहानी सहित अन्य स्टेशनों पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की भी बात रखी। संसदीय क्षेत्र से जुड़ी जबलपुर इंदौर नवीन रेलवे लाइन पर विचार विमर्श किया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने छिंदवाड़ा से सागर नवीन परियोजना की मांग की। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पिपरिया रेलवे स्टेशन के विकास का कार्य प्रगति पर है जिसमें बस स्टैंड के नजदीक होने के कारण दक्षिण द्वार को पुनः प्रारंभ करने का आग्रह किया। यह बैठक नागरिकों को और अधिक सुविधा प्रदान करने एवं व्यापार की दृष्टि से भी यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगी।

Tags :

जरूरी खबरें