Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: नरसिंहपुर,होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा का 78 वां स्थापना दिवस मनाया गया कलेक्टर और एसपी ने होमगार्ड जवानों के पुत्र व पुत्रियों को अच्छे अंक लाने पर वितरित किये चैक उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं जवानों को प्रशस्ति पत्र किये प्रदान

Aditi News Team

Fri, Dec 6, 2024

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा का 78 वां स्थापना दिवस मनाया गया

कलेक्टर और एसपी ने होमगार्ड जवानों के पुत्र व पुत्रियों को अच्छे अंक लाने पर वितरित किये चैक

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं जवानों को प्रशस्ति पत्र किये प्रदान

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा का 78 वां स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार 6 दिसम्बर को सम्पन्न हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका भी मौजूद थी।

      कलेक्टर ने डायरेक्ट जनरल होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा श्री अरविंद कुमार के संदेश का वाचन किया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने होमगार्ड जवानों के पुत्र तथा पुत्रियों को कक्षा 10 वीं, 12 वीं एवं उच्च शिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर उन्हें चेक प्रदान किये। वर्ष 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी एवं जवान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

      इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती अंजलि शाह, रक्षित निरीक्षक पुलिस एवं होमगार्ड के अधिकारी- कर्मचारी और जवान मौजूद थे। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री टीआर चौहान ने आभार व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें