Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: नरसिंहपुर,सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में जिला अंतर्गत चलाया जा रहा विशेष अभियान,

Aditi News Team

Wed, Dec 13, 2023
  सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात नियमों का पालन करने हेतु आमजनों को किया जा रहा जागरूक :- जिला अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के के तहत स्कूल, हाट बाजारों, गांवों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात पुलिस की टीम द्वारा आमजनों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जाकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईस दी जा रही है। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु किये जा रहे प्रयास :- जिला अंतर्गत दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों को ब्लैक स्पाट घोषित कर वहां सचेतक बोर्ड लगाए जाएंगे। सीमित गति रखने के लिए स्टापर, जिगजैग, रमलर ब्रेकर बनाए जाएंगेए, मोड़ए, डिवाइडर समेत खतरनाक स्थानों पर रेडियम पट्टी लगाई जाएगी एवं वर्तमान में जिले में गन्ने की डुलाई हेतु चलने वाले ट्रेक्टरों में भी रेडियम पट्टी लगाई जा रही है। जिला अंतर्गत चलने वाली बसों की चेकिंग कर की गयी चलानी कार्यवाही :-थाना प्रभारी, यातायात निरीक्षक जितेन्द्र गढवाल, सूबेदार पुष्पराज सिंह यादव एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान के तहत विगत तीन दिन में जिला अंतर्गत चलने वाली बसों को चेक किया गया जिसमें दस्तावेज एवं वाहनों में कमी पाये जाने पर 23 बसों के चालान काट गये एवं अन्य 325 वाहनों के चालान काटे जा चुके है। पुलिस टीम द्वारा वाहन चालक एवं संचलकों को हिदायत भी दी गयी कि वाहन के समस्त दस्तावेज तत्काल पूर्ण किये जावे एवं उनमें पायी कमियों को दूर करें अन्यथा भविष्य में कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी। वाहन चालकों की होगी मेडीकल फिटनेस जांच :- अभियान के तहत जिला अंतर्गत चलने वाली बसों, स्कूली वाहन एवं अन्य प्रकार के माल वाहक के चालकों की मेडीकल फिटनेस जांच करायी जावेगी ताकि जिला अंतर्गत होने वाली सडक दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके।

Tags :

जरूरी खबरें