Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

: नरसिंहपुर,अमर शहीद सउनि श्री नरेश शर्मा जिला छिंदवाड़ा मे एक अपराधी को पकड़ने के प्रयास में वीरगति को प्राप्त हो गए जिनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम जल्लापुर मे गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ किया गया,

Aditi News Team

Thu, Jan 18, 2024
नरसिंहपुर,अमर शहीद सउनि श्री नरेश शर्मा जिला छिंदवाड़ा मे एक अपराधी को पकड़ने के प्रयास में वीरगति को प्राप्त हो गए जिनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम जल्लापुर मे गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ किया गया, इस दौरान ADGP श्री उमेश जोगा, DIG श्री सचिन अतुलकर , SP छिंदवाड़ा श्री विनायक वर्मा एवं SP नरसिंहपुर श्री अमित कुमार मौजूद रहे। अमर शहीद सउनि श्री नरेश शर्मा जिला छिंदवाड़ा मे एक अपराधी को पकड़ने के प्रयास में वीरगति को प्राप्त हो गए थे जिनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम जल्लापुर, जिला नरसिंहपुर मे गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ किया गया, इस दौरान अति. पुलिस महानिदेशक, जबलपुर जोन जबलपुर, श्री उमेश जोगा, पुलिस उप महानिरीक्षक, छिन्दवाडा रेंज छिन्दवाडा श्री सचिन अतुलकर ,पुलिस अधीक्षक, छिंदवाड़ा श्री विनायक वर्मा एव पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर श्री अमित कुमार के साथ-साथ जिले अधिकारी एवं कर्म चारी मौजूद रहे। *वरिष्ठ अधिकारियों ने अमर शहीद श्री नरेश शर्मा को किये श्रद्धा सुमन अर्पित, परिजनों से की मुलाकात :-* छिन्दवाडा जिले में पदस्थ रहे अमर शहीद श्री नरेश शर्मा को उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किये साथ ही उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हे हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। *अमर शहीद सउनि श्री नरेश शर्मा, नरसिंहपुर में दे चुके है अपनी सेवाएं :-* अमर शहीद सउनि श्री नरेश शर्मा जो कि वर्तमान में जिला छिंदवाड़ा मे पदस्थ रहे थे जो कि अपने कर्तव्य निर्वाहन के दौरान एक अपराधी को पकड़ने के प्रयास में वीरगति को प्राप्त हो गए है। छिन्दवाडा जिले में पदस्थापना के पूर्व नरसिंहपुर जिले के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दे चुके है।

Tags :

जरूरी खबरें