Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

Aditi News Team

Thu, Mar 28, 2024
कलेक्टर ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया नरसिंहपुर।लोकसभा निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले ने गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के पटैल वार्ड, गुरुनानक वार्ड, गौरादेवी वार्ड एवं देव ठाकुर बाबा वार्ड के मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने इन मतदान केन्द्रों में छाया के लिए टेंट, नि:शक्तजनों के लिए रैम्प,व्हीलचेयर की उपलब्धता, विद्युत, पेयजल, महिला एवं पुरूष शौचालय आदि की जानकारी ली। इसके पशचात् उन्होने झांसी घाट चेक पोस्ट का भी जायजा लिया। यहॉ बनाई गई एसएसटी चेक पोस्ट पर तैनात दल से प्रतिदिन गुजरने वाले वाहनों की जानकारी ली और आज दिनभर यहॉ से गुजरे वाहनों की एंट्री के लिए बनाये गये रजिस्टर का भी अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एवं गोटेगांव विधानसभा सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री दलीप कुमार, एसडीएम श्रीमती देवन्ती परते, नायब तहसीलदार सहित पुलिस विभाग का अमला मौजूद था।

Tags :

जरूरी खबरें