Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने ली लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक

Aditi News Team

Fri, Jan 31, 2025
कलेक्टर ने ली लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक 100 दिवसीय निक्षय अभियान के कार्यों को शतप्रतिशत पूर्ण करने के दिये निर्देश जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के लक्ष्य के विरूद्ध उपलब्धि की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये।   बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्याम सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. जीसी चौरसिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एआर मरावी, जिला टीकाकरण अधिकारी, समस्त बीएमओ, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी, अन्य अधिकारी- कर्मचारी और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मरावी ने संचालित विभागीय योजनाओं की प्रगति के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया।   बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित 100 दिवसीय निक्षय अभियान के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में शतप्रतिशत निक्षय आईडी बनाई जाये। उन्होंने कहा कि अभियान के 45 दिन शेष है। इन शेष दिवसों में रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से लैब टेक्नीशियन की आंशिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्लान तैयार कर प्रस्तुत किया जाये। इस कार्य में विभाग में कार्यरत एमपीडब्ल्यू को प्रशिक्षित किया जाये। कलेक्टर ने कम एक्स- रे होने पर अप्रसन्नता व्यक्त कर ओपीडी में मरीजों के अधिक से अधिक एक्स- रे कराये जायें। अभियान के अंतर्गत नोटिफिकेशन में कमी लाने पर चिकित्सकों द्वारा ओपीडी रेफरल बढ़ाया जाये। गुणवत्ता पूर्ण सेंपल लिया जाये। मैदानी स्तर पर आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता घर- घर जाकर स्क्रीनिंग की जाये। क्षय बीमारी के अंतर्गत मिलने वाले मरीजों के लक्षणों के आधार पर खकार जांच किया जाये एवं उपचार के लिए रेफर किया जाये।   बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु को रोकने के लिए कारणों को जानकार दूर करने के लिए कार्य योजना तैयार की जाये। जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में जांच व उपचार समय सीमा में हो। गर्भावस्था के समय से प्रसव के 42 दिवस के पश्चात तक मैदानी स्तर पर सीएचओ, एएनएम, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता द्वारा घर- घर जाकर निगरानी की जाये व परामर्श दिया जाये। इसके लिए ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता आपसी समन्वय से कार्य किया जाये। ब्लॉक स्तर पर प्रतिमाह अनुविभागीय राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक आयोजित कर मातृ एवं शिशु मृत्यु की समीक्षा कर कारणों को पता लगाकर हितग्राही को जागरूक किया जाये। कलेक्टर ने एमआर 1 व 2 एवं पूर्ण टीकाकरण की समीक्षा में आगामी 15 दिवस में शतप्रतिशत पूर्ण टीकाकरण करने के निर्देश दिये।

Tags :

जरूरी खबरें