Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: नरसिंहपुर,पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा लोकसभा चुनाव एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये समीक्षा बैठक आयोजित कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Aditi News Team

Sat, Mar 30, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा लोकसभा चुनाव एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये समीक्षा बैठक आयोजित कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार एवं जिले के समस्त अधिकारी रहे बैठक में मौजूद। लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा आज दिनांक 30.03.2024 को पुलिस कंट्रोल रूम नरसिंहपुर में कानून व्यवस्था की समीक्षा की गयी। बैठक में जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, अति. पुलिस अधीक्षक, श्री नागेन्द्र पटेरिया एवं सभी अनुभागों के एसडीओपी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक एवं सभी शाखा प्रभारी उपस्थित हुये। ➡️ *लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश :-* आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए तैयारियों की समीक्षा करते हुए पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा चुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही यह भी कहा गया कि असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जावे एवं माईनर एक्ट के तहत कार्यवाही एवं स्थायी वारंटों की तामीली अधिक से अधिक किया जाना सुनिश्चित करें। ➡️ *अपराध नियंत्रण को लेकर कार्यवाही सुनिश्चित करें:-* समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन जबलपुर द्वारा जिले में अवैध शराब का अवैध परिवहन, विक्रय, अवैध मादक पदार्थ का विक्रय, सट्टा, जुआ एवं रेत माफियाओं एवं समस्त प्रकार के माफियाओं पर सख्ती बरतते हुये क्षेत्र में अवैध कारोबार का पूर्णतः प्रतिबंधित करने हेतु जिले के सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को सख्ती से निर्देशित किया गया हैसाथ ही थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण कर शिकायत कर्ता को संतुष्ट किया जावे एवं अनावश्यक आजमनों की शिकायतों को लंबित न रखा जावे तथा जिला एवं अनुभाग स्तर पर शिविर का आयोजन कर पीडित व्यक्तियों की शिकायत प्राप्त कर उनका त्वरित निराकरण किया जावे। ➡️ *महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं रिपोर्ट आने पर त्वरित कार्यवाही की जावे:-* महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष कदम उठाने हेतु दिशा निर्देश देते हुए यह भी कहा गया कि यदि किसी भी महिला संबंधी अपराध की रिपोर्ट आती है तो तत्परता पूर्वक वैधानिक कार्यवाही की जाना सुनिश्चित किया जावे। ➡️ *सी.सी.टी.व्ही. नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण :-* पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन जबलपुर द्वारा नरसिंहपुर में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के नियंत्रण का निरीक्षण कर नगर के विभिन्न कैमरों को चेक किया गया एवं सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के संचालन में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये। ➡️ *जिले के विभिन्न थानों का किया गया निरीक्षण :-* पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन जबलपुर, श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा जिले के विभिन्न थानों का निरीक्षण करते हुये थानों की हवालात, मालखाना आदि को चेक किया गया एवं थानों में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं थाना प्रभारियों एवं डियूटिरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिये गये।

Tags :

जरूरी खबरें