Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: नरसिंहपुर, एक हज़ार से अधिक मतदानकर्मियों ने किया मतदान

Aditi News Team

Wed, Nov 8, 2023
एक हज़ार से अधिक मतदानकर्मियों ने किया मतदान नरसिंहपुर।विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के संबंध में निर्वाचन में संलग्न अधिकारी- कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया। शासकीय श्याम सुंदर नारायण मुशरान महिला महाविद्यालय नरसिंहपुर में मतदानदलों के तृतीय प्रशिक्षण में शामिल कर्मियों ने यहाँ बनाये गये पोस्टल बैलेट सुविधा केंद्र के माध्यम से मतदान किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों विधानसभा में 1038 मतदानकर्मियों ने किया। विधानसभा गोटेगांव में 71, नरसिंहपुर में 145, तेंदूखेड़ा में 113 एवं गाडरवारा में 709 मतदानकर्मियों ने डाकमत पत्र के माध्यम से मतदान किया।

Tags :

जरूरी खबरें