Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: नरसिंहपुर,नवागत कलेक्टर ने किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण

Aditi News Team

Sat, Jan 6, 2024
नवागत कलेक्टर ने किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट में सामाजिक न्याय,ज़िला शहरी विकास अभिकरण,महिला एवं बाल विकास, कृषि एवं कल्याण विकास, नजूल शाखा, रिकार्ड रूम, आधार केन्द्र, कोषालय, जनसुनवाई हॉल,संस्थागत वित्त,खाद्य विभाग,ज़िला आबकारी विभाग,योजना एवं सांख्यिकी,लोक सेवा आदि का निरीक्षण किया और यहाँ मौजूद अधिकारियों एवं स्टाफ से चर्चा कर विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ संबंधित विभागों द्वारा समय पर दिया जाये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसुनवाई हॉल के समीप स्थान पर रखी पुरानी सामग्री को हटवाने के निर्देश दिये। रिकॉर्ड रूम निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहाँ व्यवस्थित रूप से प्लास्टिक के डिब्बों में रखे दस्तावेज़ों को देखकर कहा कि अन्य दस्तावेजों का संधारण भी इसी तरीके से हो। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती अंजलि शाह सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट का अमला मौजूद था।  

Tags :

जरूरी खबरें