Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

: नरसिंहपुर पुलिस द्वारा आपकी शिकायत का निदान आपके ग्राम“ अभियान चलाया जाकर विगत 15 दिनों में जिले में प्राप्त 64 सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों एवं 750 अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों कर किया गया निराकरण

Aditi News Team

Tue, Dec 12, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा “आपकी शिकायत का निदान आपके ग्राम“ अभियान चलाया जाकर विगत 15 दिनों में जिले में प्राप्त 64 सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों एवं 750 अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों कर किया गया निराकरण पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की पहल पर शिकायतों के निराकरण हेतु ‘‘आपकी शिकायत का निदान आपके ग्राम“ चलाया गया अभियान :- जिला अंतर्गत आमजनों द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन एवं जनसुनबाई में प्रस्तुत की गयी शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अभिनव पहल करते ‘‘आपकी शिकायत का निदान आपके ग्राम“ अभियान पुनः प्रारंभ किया गया है। जिला अंतर्गत अभियान के तहत 64 सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों एवं 750 अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का समयावधि में किया गया निराकरण :- जिला अंतर्गत सी.एम. हेल्पलाईन, जनसुनबाई एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा ‘‘आपकी शिकायत का निदान आपके ग्राम“ अभियान के तहत शिकायतकर्ता के घर पहुचकर उसके संबंध में विधिवत सुनबाई करते हुए विगत 15 दिनों में 64 सी.एम. हेल्पलाईन एवं 750 अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का निराकरण करने में सफलता प्राप्त हुयी। पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा जनसुनबाई में स्वयं शिकायतों को सुनकर मौके पर किया गया निराकरण :- आज दिनांक 12.12.2023 दिन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक, कार्यालय नरसिंहपुर में जनसुनबाई के दौरान लगभग 23 शिकायतकर्ता उपस्थित हुये जिन्हे पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा स्वयं सुना जाकर 4 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया एवं शेष शिकायतों को जांचकर्ता नियुक्त कर जांच हेतु सौपी जाकर समयावधि में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिये गये है।

Tags :

जरूरी खबरें