Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

हत्या या आत्महत्या गहराया रहस्य ? निर्भीक पत्रकार नितिन जैन का शव बरमान के जंगलों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

: नरसिंहपुर, पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार की जिले वासियों से अपील एडवाइजरी का पालन कर ठगी का शिकार होने से बचे।

Aditi News Team

Sat, Oct 7, 2023
नरसिंहपुर,टेलीग्राम एप्लीकेशन के माध्यम से ठगी के संबंध में नरसिंहपुर सायबर पुलिस द्वारा जारी की एडवाइजरी, पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार की जिले वासियों से अपील एडवाइजरी का पालन कर ठगी का शिकार होने से बचे। वर्तमान डिजीटल परिवेश में सायबर जालसाजों द्वारा नागरिकों को टेलीग्राम एप्लीकेशन पर विभिन्न प्रकार से ठगा जा रहा है, जिसमें टेलीग्राम एप्लीकेशन पर विभिन्न प्रकार के मेसेज भेजकर धोखाधडी की जा रही है। इस प्रकार की ठगी से बचने हेतु नरसिंहपुर सायबर पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गयी है। पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार एवं नरसिंहपुर पुलिस की जिले वासियों से अपील की जाती है कि एडवाइजरी का पालन कर ठगी का शिकार होने से बचे। टेलीग्राम एप पर सायबर ठग सकीय है, जो निम्नलिखित तरीकों से लोगों के साथ ठगी कर रहे है :- ऑनलाइन जॉब/ पार्ट टाइम जॉब टाइम टास्क पूरा करने जैसे वीडियो / चैनल को लाइक या सब्सक्राइब कराने पर कमीशन का लालच देकर फ्राड किया जा रहा है। क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ग्रुप के अन्य सदस्यों द्वारा कई गुना बताकर पीड़ित को उनके बताये अनुसार क्रिप्टो करसी में निवेश करने के नाम पर ठगी करना। टेलीग्राम पर असली ट्रेडिंग चैनल से मिलते-जुलते नाम के फर्जी चैनल बनाकर उसमें सम्मिलित करके फर्जी खरीद-फरोख्त / निवेश तथा लाभ दिखाकर पैसे फॉड अकाउंट में डालकर ब्लॉक कर देना। टेलीग्राम पर प्रोडक्ट की शॉपिंग व सॉफ्टवेयर की मदद से रेटिंग बढ़ाने के नाम पर पैसे जमा कराना एवं लाभ दिखाकर पैसे ब्लॉक करके ग्रुप डिलीट कर देना। टेलीग्राम पर संचालित चैनलों पर फ्री मूवी / गेम / सॉफ्टवेयर डाउनलोड की सुविधा देकर पीडित के फोन में वायरस इंस्टाल कर के फोन का डाटा चुराना। एहतियात :- क्रिप्टो करंसी निवेश पर अत्याधिक लाभ, शॉपिंग या जॉब ऑफर्स के लालच में फीस, रजिस्ट्रेशन एडवांस ट्रेडिंग मनी आदि के नाम पर किसी खाते में पैसे जमा न करें। टेलीग्राम पर किसी लिंक के माध्यम से ओपन हुए एप / वेबपेज पर अपनी व्यक्तिगत जानकारियां दर्ज न करें। अपने सभी सोशल मीडिया व ईमेल अकाउंट आदि पर टू-फेक्टर ऑथेंटिकेशन की सुविधा चालू करें, ताकि आपके टेलीग्राम पर किसी भी अनजान प्रोफाइल, ग्रुप या चैनल से ना जुड़े ना ही किसी दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अकाउंट आसानी से हेक ना किये जा सकें। किसी भी अंजान वेबसाइट के माध्यम से मेवी, सॉफ्टवेयर इत्यादी डाउनलोड ना करें। इससे आपके मोबाइल में वायरस या मैलवेयर इंस्टॉल करके मोबाइल का डाटा चोरी किया जा सकता है। यदि आपके साथ कोई सायबर अपराध घटित होता है तो उसकी शिकायत अपने नजदीकी पुलिस थाने में या www.cybercrime.gov.in या Toll Free नम्बर 1930 पर करें।

Tags :

जरूरी खबरें