Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा नवाचार करते हुये जिले के सभी थाना क्षेत्रों के पूर्व के सट्टा, जुआ, अवैध शराब मादक पदार्थ के आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु थाना बुलाकर दी जा रही समझाईस एवं चेतावनी

Aditi News Team

Wed, Jan 10, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा नवाचार करते हुये जिले के सभी थाना क्षेत्रों के पूर्व के सट्टा, जुआ, अवैध शराब मादक पदार्थ के आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु थाना बुलाकर दी जा रही समझाईस एवं चेतावनी भविष्य में अपराध में लिप्त पाये जाने पर की जावेगी कठोर कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों, अवैध कारोबार में लिप्त सक्रीय अपराधियों पर सख्ती से कार्यवाही करने हेतु “आपरेशन प्रहार“ चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, सट्टा/जुआ के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने सख्त निर्देश दिये गये हैं। 👉 *आदतन अपराधियों को थाना बुलाकर दी जा रही समझाईस एवं चेतावनी :-* जिले के संपूर्ण थाना क्षेत्रों के ऐसे आदतन अपराधी जो कि सट्टा, जुआ, अवैध शराब, आवैध मादक पदार्थ के प्रकरणों में अपराधी रह चुके है उन्हे थाना बुलाया जाकर समझाईस देते हुये चेतावनी दी जा रही है कि भविष्य में उनके द्वारा अपराध में लिप्त पाये जाने पर उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी। 👉 *आदतन अपराधियों का कराया जा रहा फायनल वाउण्ड ओव्हर :-* उल्लेखनीय है कि ऐसे व्यक्ति जिन्हें पूर्व में की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में अंतिम बाउंड ओवर किया गया है उन्हें इस बात का सतत ज्ञान रहे इस बावद रेड कार्ड एवं ग्रीन कार्ड तैयार कराये गये तथा ऐसे व्यक्ति जिन्हे धारा 110 द.प्र.सं. मे धारा 117 दंप्रसं के तहत अंतिम बाउंड ओवर किया गया है उन्हे रेड कार्ड एवं जिन्हें धारा 107,116 (3) दंप्रसं मे धारा 117 दंप्रसं के तहत अंतिम बाउंड ओवर किया गया उन्हें ग्रीन कार्ड वितरण किया जा गया था उन्हे भी थाना बुलाया जाकर पुनः समझाईस दी जा रही है कि पुनः अपराध करने पर सीधे जेल जा सकते हो के संबंध मे समझाईस दी जा रही है। जिन आदतन अपराधियों का अभी तक फाईनल वाउण्ड ओव्हर नही कराया गया उनका फाईनल वाउण्ड ओव्हर कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें