Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: नरसिंहपुर, टीएल बैठक संपन्न

Aditi News Team

Mon, Feb 5, 2024
टीएल बैठक संपन्न नरसिंहपुर। सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने सोमवार को नरसिंह भवन स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का गंभीरता से संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए विभाग प्रमुख अपने विभाग की रैकिंग और बेहतर बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें। साप्ताहिक आयोजित की जाने वाली टीएल बैठक में विभाग प्रमुख अद्यतन जानकारी के साथ मौजूद रहेंगे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, समस्त एसडीएम और अन्य अधिकारी मौजदू थे।   कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने खाद्य विभाग के अमले को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिमाह राशन दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का कार्य गंभीरतापूर्वक किया जाये। इसके लिए राशन दुकानें समय पर खुलें। संबल 2.0 योजना अन्तर्गत जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों में लंबित आवेदनों का निराकरण समय सीमा के भीतर करवाया जाये। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में खेल के मैदानों से अतिक्रमण हटाकर मैदानों खेल गतिविधियों के लिए तैयार किया जाये। सामाजिक न्याय विभाग को नशा मुक्ति अभियान का व्यापक प्रचार- प्रसार कर इसमें महिलाओं, सामाजिक संगठनों, युवाओं आदि की भी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।   बैठक में कलेक्टर श्रीमती पटले ने न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय सीमा के भीतर जवाब- दावा प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके अलावा लोकसभा निर्वाचन- 2024 की तैयारियों के मद्देनजर विभागीय अधिकारियों के कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों- कर्मचारियों के डाटाबेस की जानकारी निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।

Tags :

जरूरी खबरें