Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: गाडरवारा, मारवाड़ी महिला सम्मेलन का मिलन समारोह सम्पन्न

Aditi News Team

Thu, Dec 14, 2023
मारवाड़ी महिला सम्मेलन का मिलन समारोह सम्पन्न गाडरवारा । स्थानीय अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का दीपावली मिलन तथा अन्नकूट उत्सव को जयमालाजी काबरा के निज निवास पर हर्षमिश्रित वातावरण में विभिन्न प्रेरक लघु कार्यक्रमों के साथ उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया।सभी बहनों ने भजन गाए ।अन्नकूट महात्म्य पर प्रकाश डाला गया । सभी बहनों ने अपने पसंद की सामग्री ठाकुर जी को समर्पित कर पूजा अर्चना और सभी को प्रसादी वितरण किया गया । इस अवसर पर महिला सम्मेलन की संगठनात्मक चर्चा हुई जिसमें आगामी के कार्यक्रम के बारे में चर्चा हुई जिसमें गौशाला जाकर गायों को गुड खिलाकर गौ संरक्षण के लिये जन मानस में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ऐसा निर्णय लिया गया । कार्यक्रम के अंत में ज्वलंत समस्या को देखते हुए अपनी संस्कृति और संस्कारो के बढावा देने की महत्ता प्रतिपादित करते हुए बच्चे बच्चियों को धर्मानुरागी व सामाजिक दायित्व निभाने की जरूरत महसूस करते हुए उक्ताशय के लिए चिंता प्रकट की ।

Tags :

जरूरी खबरें