Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने कराई कॉम्बिंग गस्त

Aditi News Team

Wed, May 1, 2024
अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने कराई कॉम्बिंग गस्त कई वर्षों से फरार मामलों के पकड़े गए 287 वारंटी तथा जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करते 01 आरोपी पकड़ा गया सार्वजनिक स्थानों पर शराब खोरी करने वाले एवं अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 29 के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 31 लीटर कच्ची तथा 27 पाव देशी/विदेशी शराब की गयी जप्त* 3 आरोपियों को 02 चाकू एवं 01 तलवार के साथ पकड़ा गया* *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है वहीं थानों में लंबित वारंटो की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग गस्त हेतु आदेशित किए जाने पर दिनॉक 30-04-24 की रात्रि 12 बजे से आज दिनांक 01.05.24 के प्रातः 5 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से. ), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति सोनाली दुबे, तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/उप पुलिस अधीक्षक/एसडीओपी के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी। कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक थाने में 2-3 टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।   टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 100 गैर म्यादी वारिटयों एवं 187 गिरफ्तारी वारंटियों को पकडा गया तथा 150 जमानती वारंट तामील किए गए।   वहीं थाना रांझी की टीम के द्वारा सत्यम कुशवाहा उम्र 23 वर्ष निवासी भुमिया मोहल्ला इंदिरा नगर रांझी को जिला बदल के आदेश का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया है आरोपी के विरुद्ध 188 भा.द.वि. एवं 14 मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है।   इसी प्रकार देर रात में आने जाने वालों से रोक कर पूछताछ की गई तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब खोरी करने वाले एवं अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 29 के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 31 लीटर कच्ची तथा 27 पाव देशी/विदेशी शराब जप्त की गयी तथा 03 आरोपियों को 02 चाकू एवं 01 तलवार के साथ पकड़ा गया।

Tags :

जरूरी खबरें