Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

:

Aditi News Team

Fri, Nov 10, 2023
बूथ लेबल अधिकारियों द्वारा घर घर जाकर वितरित की जा रही मतदाता पर्चियाँ गाडरवारा। विधानसभा चुनाव के मतदान की तिथि 17 नवंबर जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है प्रशासन द्वारा निर्वाचन संबंधी कार्यो में तेजी देखी जा रही है। गत दिवस गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन तैयारियो के क्रम में एसडीएम एवं रिटर्निग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के आदेशानुसार सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेबल अधिकारियों द्वारा घर घर जाकर मतदाताओ को मतदाता पर्चियों का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान बीएलओ द्वारा एसडीआर अर्थात अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओ का चिन्हाकन कर उनकी सूची भी बनाई जा रही है जो रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पर्ची वितरण कार्य की स्थानीय निर्वाचन कार्यालय कम्युनिकेशन कक्ष से भी निगरानी रखी जा रही है एवं प्रत्येक 2 घन्टे में बीएलओ से पर्ची वितरण से जुड़ा डाटा एकत्रित किया जा रहा है। स्थानीय निर्वाचन कार्यालय द्वारा समस्त बीएलओ को जल्द से जल्द मतदाता पर्ची वितरित करने के निर्देश दिए गए है।।

Tags :

जरूरी खबरें