Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: नरसिंहपुर, विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की प्रेक्षकों ने की समीक्षा

Aditi News Team

Thu, Nov 2, 2023

विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की प्रेक्षकों ने की समीक्षा

नरसिंहपुर।. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नरसिंहपुर जिले की विधानसभा क्षेत्र गाडरवारा एवं तेंदूखेड़ा के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री देव कृष्ण तिवारी (आईएएस) एवं विधानसभा क्षेत्र नरसिंहपुर एवं गोटेगांव के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्रीमती किरण कुमारी पासी (आईएएस) ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने तथा आयोग के निर्देशानुसार जिले में की गई तैयारियों की समीक्षा की।बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह सहित समस्त नोडल अधिकारी मौजूद थे।

      सामान्य प्रेक्षकों द्वारा जिले में मतदान दल गठन, उनके प्रशिक्षण, मतदान केन्द्रों में आयोग के निर्देशानुसार संसाधन उपलब्ध कराने, जिले में शतप्रतिशत मतदान के लिए चलाई जा रही स्वीप गतिविधियों, अभ्यर्थियों के व्यय की मानीटरिंग हेतु गठित विभिन्न टीमों व्यय अनुवीक्षण टीम, एमसीएमसी टीम, व्हीएसटी, एसएसटी, एफएसटी के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आदर्श आचारण संहिता का उल्लंघन होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। विधानसभावार राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित कर उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के महत्वपूर्ण निर्देशों से भी अवगत कराया जाये। साथ ही निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को भी दी जाये।

      कलेक्टर सुश्री बाफना ने मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी, 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता द्वारा डाकमत से मतदान, ईव्हीएम मशीन सुरक्षा प्रबंधन,विधानसभावार तैयार किए स्ट्रांग रूम के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण भी बेहतर तरीके से कराया जा रहा है। इसके लिए वीडियो सामग्री भी बना कर उन्हें प्रदान की जा रही है। आवश्यकतानुसार पुन: प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किये जा रहे हैं। मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग समिति के माध्यम से प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। विधानसभा व्यय लेखा टीम भी अपना कार्य कर रही है। जिले में की गई इन व्यापक तैयारियों से प्रेक्षकों ने संतुष्टि ज़ाहिर की।

      पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने आचार संहिता लागू होने के उपरांत अभी तक की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जैसे जिला बदर, बाउंड ओवर, अवैध शराब जब्ती, अवैध शस्त्र, नगदी जब्ती की बिंदुवार जानकारी दी। निर्वाचन के लिए केन्द्रीय सुरक्षा बल, डिप्लायमेंट, इंटर डिस्ट्रिकट् नाकों की स्थिति के बारे में भी प्रेक्षकद्वय को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले की चेकपोस्ट पर एसएसटी एवं एफएसटी लगातार सजग होकर कार्य कर रही है। संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर पुलिस एवं राजस्व महकमे ने फ्लैग मार्च कर ऐसे मतदान केन्द्रों का सतत भ्रमण भी किया जा रहा है। वेबकास्टिंग के माध्यम से भी नाकों पर नजर रखी जा रही है।

      नोडल अधिकारी शिकायत ने बताया कि सी विजिल के माध्यम से कोई भी मतदाता निर्वाचन संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय में शिकायत कक्ष स्थापित किया गया है, यहां भी निर्वाचन संबंधी शिकायतें आने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें