Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: मुंगवानी सर्किल में प्रति सप्ताह एक दिवस राजस्व न्यायालय कार्य संपादित करने आदेश

Aditi News Team

Wed, Dec 27, 2023
मुंगवानी सर्किल में प्रति सप्ताह एक दिवस राजस्व न्यायालय कार्य संपादित करने आदेश नरसिंहपुर।नरसिंहपुर तहसील के अंतर्गत मुंगवानी सर्किल एवं उसके आसपास के नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मुंगवानी सर्किल के राजस्व न्यायालय को प्रति सप्ताह में एक दिवस मुंगवानी स्थित स्वास्थ्य विभाग के अधीन पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में रिक्त भवन में अस्थाई रूप से संचालित किये जाने के लिए कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने तहसीलदार नरसिंहपुर को आदेशित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि तहसील कार्यालय के संचालन से संबंधित समस्त समुचित व्यवस्थायें अमले सहित न्यायालय संबंधी कार्यों को मुंगवानी स्थित स्वास्थ्य विभाग के रिक्त भवन पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रति सप्ताह में एक दिवस सम्पादित करने की सम्पूर्ण कार्यवाही की जावे। इसके साथ- साथ आमजनों को यह जानकारी से अवगत कराने के लिए व्यापक प्रचार- प्रसार भी किया जाना सुनिश्चित करें।

Tags :

जरूरी खबरें