Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

: जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन प्रारंभ

Aditi News Team

Thu, Oct 5, 2023
जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन प्रारंभ गाडरवारा। क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 2 से 8 वी तक के छात्र छात्राओं के लिए जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार से प्रारम्भ हो गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्रतियोगिता के लिए क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक के बच्चों के लिए शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय गाडरवारा एवं चीचली ब्लॉक हेतु शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली को परीक्षा केंद्र बनाया गया था । उक्त प्रतियोगिता मे गुरुवार को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक एवं 2 बजे से 3:30 बजे तक की अवधि में 2 एवं 3 के छात्र छात्राओ ने ओएमआर सीट पर हिंदी अंग्रेजी, गणित एवं 6 से 8 वी के बच्चों ने हिंदी, संस्कृत एवं अंग्रेजी के प्रश्नों को हल करते हुए सही उत्तर पर गोला लगाए । विदित हो कि उक्त प्रतियोगिता में परीक्षा केंद्रों तक बच्चों को पहुंचाने के लिये चीचली एवं साईंखेड़ा बीआरसी कार्यालय द्वारा वाहनों की व्यवस्था जनशिक्षा केंद्रों पर की गई थी । प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं को प्रवेश पत्र पहले ही स्कुलो में दिये जा चुके थे । नगर के आदर्श स्कूल के परीक्षा केंद्र पर बीआरसी गिरीश पटैल, परीक्षा केन्द्र अध्यक्ष एस के मिश्रा, बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया, पवन राजौरिया सहित जनशिक्षकों प्रशांत राय, अपसार खान, आज़ाद कौरव, प्रदीप मालवीय एवं चीचली के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय केंद्र पर बीआरसी डी के पटैल के मार्गदर्शन में बीएसी अरुण दुबे, केंद्र अध्यक्ष भारत ताम्रकार आदि की उपस्थिति में प्रतियोगिता हुई ।

Tags :

जरूरी खबरें