Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: बरेली,शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मंदिर प्रांगण एवं महाविद्यालय परिसर में वृहद साफ सफाई कार्यक्रम का आयोजन

Aditi News Team

Wed, Jan 17, 2024
बरेली,शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मंदिर प्रांगण एवं महाविद्यालय परिसर में वृहद साफ सफाई कार्यक्रम का आयोजन। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग का पत्र के परिपालन में अयोध्या में भगवान श्री राम की प्रात प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के तहत एवं उच्च शिक्षा विभाग के पत्र के परिपालन में दिनांक 17 जनवरी 2024 को सरस्वती मंदिर एवं महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा साफ सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह चौहान एवं महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ नीरज दुबे द्वारा साफ सफाई की गई। विद्यार्थियों को परिसर में साफ सफाई रखने का संदेश दिया इस अवसर पर मंदिर परिसर के आसपास साफ सफाई की गई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. आर एन सक्सेना, डॉ. ए एन रघुवंशी संतोष कुमार वर्मा, अखिलेश खटीक तोमर, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम आधिकारी डॉ. देवेंद्र अहिरवार,डॉ. वर्षा गौतम, डॉ. देवश्री बघमार उपस्थित रहकर सफाई अभियान भाग लिया। कार्यक्रम का यह प्रथम दिवस जिसमें साफ सफाई अभियान आयोजित किया गया, आगामी 22 जनवरी 2024 तक स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता आदि का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमे भगवान श्री राम के जीवन आधारित विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें