Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: नर्मदा में डुबने से पार्थ पलोड का आकस्मिक निधन,होली खेलने के बाद नहाने गये थे

Aditi News Team

Mon, Mar 25, 2024
नर्मदा में डुबने से पार्थ पलोड का आकस्मिक निधन,होली खेलने के बाद नहाने गये थे गाडरवारा नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाज सेवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप पलोड को आज पुत्रशोक होने से नगर का होली पर्व फीका पड गया । घटना इसप्रकार है कि होली खेलने के बाद नगर लगभग चौदह पन्द्रह किशोर समीपस्थ नर्मदा तट ककरा घाट नहाने के लिए गये तभी नहाते समय पांच बच्चे पानी में डूब गए जिनमें से चार को बाहर निकाल लिया गया और सोलह वर्षीय पार्थ पलोड पुत्र संदीप पलोड डूबने की वजह से मृत्यु हो गई तथा एक को जबलपुर उपचारार्थ भेजा गया है जो खतरे से बाहर है। पार्थ पलोड होनहार, कुशाग्र बुध्दि और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए सदैव अग्रणी रहता था साथ परिवार के व्यवसायीक काम में शामिल होकर सहयोग किया कर्ता था । इसके आकस्मिक निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गयी, त्यौहार भी फीका हो गया । नगर के सभी वर्गों के लोगों ने , शुभचिंतकों ने शोकाकुल संदीप पलोड से भेट कर सांत्वना और धैर्य प्रदान किया। अंतिम यात्रा भामा वार्ड स्थित निवास स्थान से कल २६अप्रैल को सुबह नौ बजे निकलेगी ।

Tags :

जरूरी खबरें