Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: पटवारी राजस्व संबंधी कार्यों को बेहतर तरीके से सम्पादित करें- कलेक्टर राजस्व महाअभियान के कार्य में लापरवाही बरतने पर 6 पटवारियों को नोटिस व एक पटवारी निलंबित कलेक्टर श्रीमती पटले ने की गोटेगांव में राजस्व महाअभियान 3.0 के कार्यों की समीक्षा

Aditi News Team

Mon, Dec 2, 2024
पटवारी राजस्व संबंधी कार्यों को बेहतर तरीके से सम्पादित करें- कलेक्टर राजस्व महाअभियान के कार्य में लापरवाही बरतने पर 6 पटवारियों को नोटिस व एक पटवारी निलंबित कलेक्टर श्रीमती पटले ने की गोटेगांव में राजस्व महाअभियान 3.0 के कार्यों की समीक्षा नरसिंहपुर, 02 दिसम्बर 2024. कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने निर्देश दिये कि पटवारी राजस्व संबंधी कार्यों को बेहतर तरीके से सम्पादित करें। राजस्व महाअभियान अन्तर्गत कार्यों को प्राथमिकता पर रखें।प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही नहीं हो।राज्य शासन का यह महत्वाकांक्षी अभियान है। नागरिकों की राजस्व संबंधी समस्याओं और उनके प्रकरणों का समाधान तत्परता से करें।   कलेक्टर श्रीमती पटले ने सोमवार को जनपद पंचायत गोटेगांव में राजस्व महाअभियान 3.0 के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व न्यायालयों- आरसीएमएस में लंबित प्रकरणों, नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती व सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण, नये राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज करना नक्शे पर तरमीम आदि की गहन समीक्षा की।   उल्लेखनीय है कि राजस्व विभाग के राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए राजस्व महाअभियान 3.0 का आयोजन 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2024 तक चलाये जाने का निर्णय लिया गया है।   बैठक में कलेक्टर ने राजस्व महाअभियान की समीक्षा में पाया कि इसमें आशा अनुरूप प्रगति नहीं है। कार्यों में लापरवाही बरतने और हल्के पर उपस्थित नहीं होने पर 6 पटवारियों को नोटिस जारी करने के निदेश दिये हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत रीछा के पटवारी श्री आशीष ठाकुर को निलंबित करने के निर्देश दिये। वहीं कलेक्टर ने कानूनगो के कार्य में लापरवाही बरतने पर श्री महेन्द्र कुमार चंदानिया को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।   बैठक में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्रीमती देवंती परते, तहसीलदार,नायब तहसीलदार,राजस्व निरीक्षक और पटवारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें