Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: कार्यालय कलेक्ट्रर (शिक्षा) जबलपुर के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों पर 9 थानों में दर्ज 11 अपराधों की विवेचना कर रहे थाना प्रभारियों एवं सम्बंधित राजपत्रित अधिकारियों की जबलपुर, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने ली बैठक

Aditi News Team

Thu, May 30, 2024
कार्यालय कलेक्ट्रर (शिक्षा) जबलपुर के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों पर 9 थानों में दर्ज 11 अपराधों की विवेचना कर रहे थाना प्रभारियों एवं सम्बंधित राजपत्रित अधिकारियों की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने ली बैठक, एवं आगामी विेवेचना के सम्बंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश दिनॉक 27-5-24 को कार्यालय कलेक्ट्रर (शिक्षा) जबलपुर के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों पर 9 थाने ओमती, बेलबाग, संजीवनी नगर, ग्वारीघाट, गोराबाजार, माढोताल, तिलवारा, बरेला, भेडाघाट में धारा 420, 409, 468, 471, 120 बी भादवि के 11 अपराध पंजीबद्ध कर 21 आरोपी को गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया था आज दिनॉक 30-5-24 को 16 आरोपी पुलिस रिमाण्ड पर हैं।   *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, की उपस्थिति में आज दिनॉक 30-5-24 को शाम 7-30 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में अपराधों की विवेचना कर रहे सभी थाना प्रभारियों एवं सम्बंधित राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली गयी।   *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा बैठक में विवेचना के सम्बंध मे एक एक थाना प्रभारी से चर्चा करते हुये विवेचना के दौरान आये तथ्यों की जानकारी ली गयी एवं आगामी विेवेचना के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Tags :

जरूरी खबरें