Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: राजस्व महा अभियान 2.0--- 31 अगस्त तक चलाया जाएगा

Aditi News Team

Fri, Aug 2, 2024
राजस्व महाभियान 2.0 के अंतर्गत राजस्व प्रकरणों के निराकरण, त्रुटियों को दुरुस्त करने, ई केवाईसी करने ,महा अभियान चलाया जा रहा है! उदयपुरा ब्लाक के सीईओ अशोक कुमार उइके ,को बनाया गया है नोडल अधिकारी Reporter~~Kamarrana उदयपुरा रायसेन---राजस्व महाभियान 2.0 , राज्य शासन द्वारा राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों को दुरुस्त करने राजस्व महा अभियान 2.0 दिनांक 16 जुलाई 2024 से 31 अगस्त 2024 तक चलाये जाने का निर्णय लिया गया है । समग्र वेव पोर्टल, एमपी ऑनलाइन, सीएससी , किओस्क के माध्यम से सभी कृषक खातेदारों और उनके परिवार के सदस्यों की समग्र में आधार की ई केवाईसी कराया जाना अनिवार्य है। पटवारी, सचिव, सहायक सचिव प्रतिदिन गांव में शिविर लगाकर किसानों का ई केवाईसी करेंगे। कार्य को गति देने ब्लॉक स्तर पर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल और मैदानी अधिकारियों को निरीक्षण कर प्रति दिन की प्रगति तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करने दायित्व सौंपा गया है। किसानों के कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शुक्रवार को जनपद सभागार उदयपुरा में इसी तारतम्य में कलेक्टर रायसेन अरविंद दुबे जी द्वारा पटवारी, सचिव, सहायक सचिव की संयुक्त बैठक में इस कार्य को 15 अगस्त तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा जो पटवारी, सचिव, सहायक सचिव बेहतरीन काम करेंगे उन्हें 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जिला स्तर से सम्मानित किया जाएगा।बैठक में जिला स्तर के अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संतोष मुदगल, तहसील देवरी एवं उदयपुरा के दोनों तहसीलदार, सीईओजनपद ,राजस्व निरीक्षक, खंड पंचायत अधि0, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, एडीईओ, पंचायत समन्वय अधिकारी एवं अन्य विभागों अधिकारीगण उपस्थित थे।*

Tags :

जरूरी खबरें